ग्रेटर नोएडा के साबोता गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक तीन मंजिला पुराना मकान गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। पुलिस, दमकल और NDRF की टीमें रातभर रेस्क्यू में जुटी रहीं। घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
