Gwalior Jiwaji University: स्नातकोत्तर की परीक्षा के परिणाम में सेल के कुछ शातिर लोगों ने ब्लेड से खुरच कर अंक बदल दिए। यह एक ओएमआर शीट के साथ नहीं हुआ है बल्कि कई विद्यार्थियों की कापियों में इस तरह का खिलवाड़ हुआ है। कोई ऐसा मामला न खुले उसके लिए सिस्टम के ही कुछ लोग ओएमआर शीट ही बदलने की फिराक में हैं।
