डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि जीबीएस की आधिकारिक पुष्टि होने से पहले ही इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि जीबीएस संदिग्ध युवक की मौत की सूचना मिली है।
