ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर साजन कुरियन मैथ्यु पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रोफेसर मैथ्यु की पत्नी मध्य प्रदेश पुलिस में एएसपी के पद पर हैं। यह मामला विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्रता और मैसेज करने से जुड़ा है।
