ग्वालियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, तेलंगाना में 30 लाख की एटीएम डकैती करने वाला नूंह का गैंग ग्वालियर में दबोचा गया

0
6

तेलंगाना के निजामाबाद में पांच दिन पहले एक ही रात में तीन एटीएम काटकर 30 लाख रुपये से अधिक रकम उड़ाने वाली गैंग के तीन बदमाश मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पकड़े गए हैं। गैंग हरियाणा के नूंह जिले का है, जो वारदात करने के बाद कार से हरियाणा जा रहा था। पुलिस ने ग्वालियर-डबरा बायपास स्थित सिरोल टोल प्लाजा के पास इन्हें घेर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here