MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पिता को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगा है। साथ ही पीड़िता को दो लाख रुपये की प्रतिकर सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
