ग्वालियर में पिछले दिनों अलग-अलग समुदायों द्वारा मनुस्मृति फिर डॉ.भीमराव आंबेड़कर का चित्र जलाने के बाद शहर में तनाव की स्थिति है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो डाले जा रहे हैं। ऐसे में साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया पर नजरें बनाए हुए। पुलिस की ओर से ऐसा पोस्ट करने वाले 100 से ज्यादा आईडी को ब्लॉक करवा दिया गया है।
