उज्जैन के बड़नगर मुख्य मार्ग से पीपलू और दोतरू गांव को जोड़ने पीएमजीएसवाई की सड़क के घटिया मरम्मत की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ग्रामीण सड़क को हाथ से उखाड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
