Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चाइनीज मांझा से गला कटने की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक टाईल्स ठेकेदार की गला कटने से मौत हो गई। शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। रघुवीर टाईल्स की ठेकेदारी का काम करता था। वह बाइक से साइट देखने जा रहा था। इसी दौरान चाईनीज मांझा गले मे फंस गया और गर्दन कट गई।
