छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चाचा ने अपनी 3 साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसने बच्ची का सिर काटकर शव को चूल्हे में फेंक दिया। परिवार और स्थानीय लोगों ने तंत्र-मंत्र और बलि देने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना इलाके के छातासराई गांव का है। स्थानीय लोग और परिजन बच्ची की बलि बढ़ाने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन एसएसपी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि, गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की यह उपज है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी और तथ्य पर कह रहा हूं। हत्या की पारिवारिक वजह सामने आई है। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि, आरोपी रामप्रसाद नाग (35 साल) का उसके भाई राजाराम नागघर और परिवार में पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। आए दिन अपने भाई से झगड़ा करता था। 5 मार्च को बच्ची खुशी नाग (03 साल) का पिता मवेशी चराने गया था, घर पर कोई भी नहीं था। इसी दौरान, रामप्रसाद ने धारदार हथियार से बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। बच्ची के कटे सिर को घर में बने पूजा चूल्हे पर रख दिया। आरोपी अपने बच्चों को भी खोज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वो उन्हें भी मारने वाला था। जादू टोना वाले ने बलि के लिए उकसाया होगा- ग्रामीण बच्ची की मां मां रीता नाग घर पहुंची, इसी दौरान अपनी इकलौती बेटी खुशी नाग की लाश देखकर बदहवास हो गई। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपी रामप्रसाद नाग के संपर्क में कोई जादू टोना वाला आया होगा। उसने उसे बलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते रामप्रसाद ने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी बोले- बलि की बात गलत, यह अंधविश्वासों की उपज इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, हत्या को बिना तथ्य और आधार पर बलि की बात कही जा रही है। ये सरासर गलत है। पुलिस की जांच में कहीं भी इस तरह के तथ्य नहीं आए हैं। पारिवारिक विवाद पर हत्या करना आरोपी ने स्वीकार किया है। बलि की बात गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की उपज है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी और तथ्य पर कह रहा हूं। आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक एंगल से जांच SSP ने आगे कहा कि, आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी कुछ बात आ रही है, लेकिन वो जांच का विषय है। ग्रामीण स्तर पर ही उसका कहीं इलाज चल रहा था। हम उसका पता लगा रहे हैं, लेकिन बलि जैसी बेबुनियाद बात बिल्कुल भी नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पारिवारिक एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
