चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सावन की लगातार बारिश और गंगा-यमुना नदियों में आई बाढ़ के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। प्रशासन ने घाटों पर जाने से बचने की अपील की है और राहत शिविरों की तैयारी शुरू कर दी है।
