चित्रकोट में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग:कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसेवा के गुर सिखाए गए, 13 मंडलों में हो रहा आयोजन

0
3

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी 13 मंडलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया है। बुधवार को चित्रकोट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बस्तर मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को सशक्त बनाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन के नीति-सिद्धांतों को समझते हैं और आमजन के बीच जाकर पार्टी के कार्यों का विस्तार करते हैं।

उन्होंने “हमारा इतिहास एवं विकास” विषय पर विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला में श्रीनिवास मिश्रा ने भाजपा की कार्यपद्धति, संगठनात्मक ढांचे और कार्यशैली की जानकारी दी। लच्छूराम कश्यप ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर संबोधन दिया।

वहीं आनंद मोहन मिश्रा ने वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में श्रीधर ओझा ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here