Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जहां एक दिव्यांग अपनी दिव्यांग पत्नी को पीठ पर लादकर डीएम ऑफिस पहुंचा। चिलचिलाती धूप में जहां चलना भी मुश्किल होता है, वहां अशोक को घुटनों के बल अपनी पत्नी को पीठ पर लादकर आते देख अधिकारी भी हैरान रह गए।
