24.8 C
Bhilai
Wednesday, March 12, 2025

चीन में लगातार तीसरे रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप:आर्मी की एंटी करप्शन ड्राइव में नाम आया, कई सीनियर अफसर भी जांच के घेरे में

चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन पर चीनी सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गए है। इसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। फाइनेंशियल टाइम्स की 27 नवंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एंटी-करप्शन ड्राइव के तहत इन आरोपों में फंसे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन को डर है कि भ्रष्टाचार की वजह से चीन की सेना कमजोर हो रही है। इसलिए 2023 से चीन की सेना में एंटी करप्शन ड्राइव चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक नौ PLA जनरल और कई अधिकारियों को हटाया गया है। पहले भी दो रक्षा मंत्रियों पर लगे यही आरोप डोंग को साल 2023 में चीन का रक्षा मंत्री बनाया गया था। इससे पहले ली शांगफू चीन के रक्षा मंत्री थे। पद संभालने के 7 महीने के बाद ही ली को उनके पद से हटा दिया गया था। 29 अगस्त 2023 को एक कार्यक्रम में भाषण देने के बाद से वो गायब थे। जिसके बाद, सितंबर में उन्हें डिफेंस मिनिस्टर के पद से हटा दिया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के मुताबिक ली ने मिलिट्री इक्विपमेंट्स के खरीद में गड़बड़ी की थी। इससे पहले 2023 में वेई फेंगहे को भी डिसिप्लिन उल्लंघन के आरोप में कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया गया था। वेई पर पार्टी का भरोसा तोड़ने, सेना की प्रतिष्ठा खराब करने और भारी रिश्वत लेने का आरोप था। पिछले हफ्ते अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी से नहीं मिले थे डोंग डोंग डिफेंस मिनिस्टर के तौर पर चीन की मिलिट्री डिप्लोमैसी की देखरेख करते हैं। पिछले हफ्ते लाओस में रक्षा मंत्रियों की बैठक में डोंग ने अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। तब इसके पीछे की वजह ताइवान को लेकर अमेरिका की नीतियों को बताया था। हालांकि, सितंबर में कमांडर लेवल की वार्ता के दौरान डोंग ने अमेरिका और चीन के संबंधों में सुधार के लिए हाथ बढ़ाया था। शी जिनपिंग ने स्टेट काउंसिल और CMC में नहीं किया था शामिल आमतौर पर चीन में रक्षा मंत्री को 6 सदस्यीय सेंट्रल मिलिट्री कमीशन(CMC) और स्टेट काउंसिल का मेंबर बनाया जाता है। इस साल कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन के दौरान डोंग को CMC का सदस्य नहीं बनाया गया था। इसके बाद मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें स्टेट काउंसिल का भी सदस्य भी नहीं बनाया गया। चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग PLA से भ्रष्टाचार को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि, भविष्य में होने वाले संघर्ष की तैयारी की जा सके। इस जांच का मुख्य फोकस PLA रॉकेट फोर्स है, जो चीन के परमाणु मिसाइलों के हथियारघर को संभालती है। जुलाई में इसी फोर्स के अधिकारी सन जिनमिंग को भी कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनपर पार्टी अनुशासन और कानूनों के उल्लंघन के आरोप था। ——————————- चीन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ताइवान के एयरस्पेस में घुसे चीनी विमान:लगातार तीसरे दिन घुसपैठ; अमेरिकी विमानों की निगरानी के लिए भी चीन ने जहाज तैनात किए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि चीन उसकी सीमा के आस-पास सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहा है। बुधवार सुबह चीन के करीब 17 विमान और 7 जहाज ताइवान की सीमा के पास पहुंचे। इनमें से 10 विमानों ने ताइवान के एयरस्पेस में घुसपैठ भी की है। चीन ने पिछले कई दिनों में ताइवान की सीमा में घुसपैठ बढ़ाई है। इससे पहले मंगलवार को भी चीन के 5 विमान और 7 जहाजों को ताइवान सीमा के पास देखा गया था। इनमें से 4 विमान ताइवान के एयरस्पेस में घुसे थे। वहीं सोमवार को भी चीन के 12 विमानों और 7 जहाजों ने ताइवान की सीमा को पार किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles