किसान हितों के लिए समर्पित योगी सरकार भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर विधान भवन प्रांगण में भव्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को सम्मानित करेंगे। साथ ही प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दो नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
