छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की पहली-लिस्ट:बस्तर-ग्रामीण में प्रेमशंकर,मुंगेली में घनश्याम और रायगढ़ ग्रामीण में नागेन्द्र को कमान, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर समेत 30 जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे

0
47

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया हैं। कांग्रेस ने 3 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक, बस्तर ग्रामीण से प्रेमशंकर शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण में नागेन्द्र नेगी और मुंगेली में घनश्याम वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश दिल्ली से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। रायपुर में भी बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने वाली है। प्रदेश में शहर और ग्रामीण मिलाकर 30 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल है। संगठन के खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती है। कई जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा, कई निष्क्रिय विपक्ष कांग्रेस और आक्रामक मोड़ पर आना चाहती है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से आमूलचूल परिवर्तन को लेकर मुहर लग गई है। निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस लगातार सड़क की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है। इसलिए आक्रामक छवि वाले नेताओं की जरूरत पार्टी मान रही है। यही वजह है कि निष्क्रिय और पुराने ऐसे जिलाध्यक्ष जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें बदला जा रहा है। पार्टी बदलाव के जरिए एक बार फिर से नाराज कार्यकर्ताओं को साधना चाहती है। पार्टी को यह लगता है कि, नए चेहरों के साथ कार्यकर्ता नए सिरे से रिचार्ज होंगे। साथ ही पार्टी के भीतर मोनोपली भी खत्म हो सकेगी। ……………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… चुनाव लड़ने पार्षदों को देनी होगी 5 महीने की सैलरी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावेदारों के लिए भी फरमान; मनमोहन कमेटी में जमा होगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पार्षदों को अपने 5 महीने की सैलरी ‘मनमोहन सिंह कमेटी’ में जमा करने का फरमान जारी किया है। इसमें वो पार्षद भी आएंगे, जो नगरीय निकाय चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं। PCC ने यह आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 30 जिला अध्यक्ष बदलेंगे: रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर-धमतरी समेत कई बड़े शहर शामिल, निकाय चुनाव से पहले होगा संगठन में बदलाव छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने वाली है। प्रदेश में शहर और ग्रामीण मिलाकर 30 जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here