प्लांट से फैल रही बदबू और गंदगी से परेशान ग्रामीण फिर एक बार आक्रोशित हुए,नाराज ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर शुक्रवार रात तकरीबन 9 बजे प्लांट में धावा बोला और जमकर तोड़फोड़ की है। लाठी डंडे से लैश ग्रामीणों के प्लांट में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने में लगे हैं।
