छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में जुटने लगी भीड़:डोंगरगढ़ में तड़के से भक्तों की लाइन, अंबिकापुर के महामाया, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

0
3

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अंबिकापुर के महामाया मंदिर में भक्त सुबह से पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर और डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी तड़के से श्रद्धालुओं का आना जारी है। बस्तर के मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत प्रदेश के 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस बार विदेशी और NRI श्रद्धालुओं ने भी ज्योति कलश जलवाने के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। प्रदेशभर में एक लाख से अधिक ज्योति कलश जलाए जाने का अनुमान है। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here