IPS के बाद अब छत्तीसगढ़ के IAS अफसरों की भी संपत्ति की जानकारी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ के 10 कलेक्टर करोड़पति हैं। जिन अफसरों ने ब्यौरा दिया है उनमें से बिलासपुर कलेक्टर सबसे ज्यादा अमीर हैं। इसके उलट धमतरी, महासमुंद, दंतेवाड़ा, सक्ती और कोरिया इन पांच जिलों के कलेक्टर के पास कोई प्रॉपर्टी ही नहीं है। वहीं कांकेर, मुंगेली और सूरजपुर जिलों के कलेक्टर्स ने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी अभी तक नहीं दी है। रायपुर और कोन्डागांव के कलेक्टर्स ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया तो है लेकिन प्रापर्टी का करंट प्राइस नहीं बताया है। कुछ रोचक फैक्ट्स प्वॉइंट में- अब ग्राफिक्स के जरिए जानिए किस कलेक्टर के पास कितनी संपत्ति है, किसने कहां और कितना इन्वेस्ट किया। पिछले 7 साल में किस कलेक्टर की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी-
