22.7 C
Bhilai
Thursday, February 6, 2025

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में मेयर के दावेदार:बीजेपी कमेटी बनाकर, कांग्रेस वोट करवाकर चुनेगी प्रत्याशी; जानिए रेस में कौन कहां से आगे

छत्तीसगढ़ में इस बार मेयर जनता ही चुनेगी। ऐसे में कई नेता अब मेयर टिकट की भी दावेदारी कर रहे हैं। दावेदार रायपुर से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, बीजेपी कमेटी बनाकर अलग-अलग जिलों में महापौर पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल करेगी। कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी चुनने के लिए बनी कमेटी के सदस्यों से वोटिंग करवाकर प्रत्याशी का नाम फाइनल करने की तरकीब अपनाई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत 10 निगम में चुनाव होने हैं। आपको बताते हैं इन 10 निगमों में दावेदारों की रेस में किसका नाम है। पहले जानिए किन 10 निगम में चुनाव होगा अब ग्राफिक्स के जरिए जानिए कांग्रेस-बीजेपी के दावेदार और क्यों मिल सकती है टिकट इन दावेदारों के अलावा रायपुर नगर निगम से बीजेपी के शैलेन्द्री परघनिया, प्रभा दुबे, सीमा संतोष साहू, वर्णिका शर्मा शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक, प्रगति वाजपेयी, वंदना राजपूत और प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव प्रीति उपाध्याय शुक्ला भी शामिल हैं। इन दावेदारों के अलावा दुर्ग नगर निगम से महापौर पद के दावेदारों की लिस्ट में बीजेपी की चंद्रिका चंद्राकर और कांग्रेस से जमुना साहू और गायत्री साहू भी शामिल हैं। बिलासपुर में दावेदारों की लंबी लिस्ट है। बीजेपी से विनोद सोनी, पूजा विधानी, दुर्गा सोनी, जयश्री चौकसे, पूर्व महापौर किशोर राय, तिलक साहू, कमल सोनी, सोमनाथ यादव, विनोद सोनी, श्याम साहू, रमेश जायसवाल भी रेस में हैं। वहीं कांग्रेस से विनोद साहू, अधिवक्ता नीलेश यादव (लक्की), अमित यादव, भरत कश्यप, सावित्री देवी, ममता साहू, भूपेंद्र साहू, श्याम कश्यप और सोमनाथ यादव दावेदारी कर रहे हैं। इन दावेदारों के अलावा रायगढ़ नगर निगम से महापौर पद के दावेदारों की लिस्ट में बीजेपी से परदेशी मिरी, राकेश रात्रे, नरेश गोरख और कांग्रेस से खुशीराम मल्होत्रा भी महापौर की रेस में शामिल हैं। इन दावेदारों के अलावा जगदलपुर नगर निगम से बीजेपी से यशवर्धन राव, अनिल लुक्कड़, अभिनाश श्रीवास्तव और कांग्रेस से रेखचंद्र जैन भी महापौर पद की दावेदारी कर रहे हैं। इन दावेदारों के अलावा धमतरी निगम में बीजेपी से कविन्द्र जैन, विजय मोटवानी, निर्मल बड़रिया, राजेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, अर्चना चौबे और कांग्रेस से मोहन लालवानी भी दावेदारों की रेस में शामिल हैं। इन दावेदारों के अलावा कोरबा नगर निगम से महापौर पद के दावेदारों की लिस्ट में बीजेपी से रुकमणि नायर और कांग्रेस से रेखा त्रिपाठी भी दावेदारों की रेस में शामिल है। इन दावेदारों के अलावा अंबिकापुर नगर निगम से महापौर पद के दावेदारों की लिस्ट में बीजेपी से प्रेमानंद तिग्गा भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल है। इन दावेदारों के अलावा चिरमिरी नगर निगम से महापौर पद के दावेदारों की लिस्ट में बीजेपी से डमरू बेहरा, राजू नायक, राजकुमार बधावन और कांग्रेस से गायत्री बिरहा और बबीता सिंह भी शामिल है। इन दावेदारों के अलावा राजनांदगांव नगर निगम से महापौर पद के दावेदारों की लिस्ट में बीजेपी शिव वर्मा, शैंकी बग्गा और कांग्रेस से संतोष पिल्लै और जितेंद्र मुदलियार भी शामिल है। अब जानिए अलग-अलग निगम में आरक्षण की स्थिति, रायपुर समेत 5 निगम में महिला होगी अगली मेयर 25 जनवरी तक आएगी बीजेपी के महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट छत्तीसगढ़ में बीजेपी 25 जनवरी तक महापौर पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इसी के आसपास वार्ड के पार्षदों के टिकट की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। 9 जनवरी गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में मंथन किया गया। बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी और सौरभ सिंह को निकाय चुनाव की समितियां बनाने की तैयारी की जिम्मेदारी दी है। ये समितियां संगठन की ओर से दी गई तारीखों के अंदर वार्ड पार्षदों और नगर निगम में महापौर के प्रत्याशी कौन होंगे? उनके नामों का पैनल प्रदेश संगठन को भेजेगी। …………………………….. निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर समेत 5 निगम में महिला होगी अगली मेयर:54 नगर-पालिका में 18 सीट महिला आरक्षित, मीनल बोलीं-शिद्दत से चाहो तो कायनात पूरा करती है हाल ही में छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया पूरी की गई। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनाव लड़ेगी। 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 SC, 2 ST, 4 OBC और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेंगी। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles