छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे जैसिंघ:सुंदरानी-पारवानी पैनल के खिलाफ लड़ेंगे; पहले निर्विरोध के बन रहे थे हालात

0
26

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में नया ट्विस्ट आया है। मंगलवार को ललित जैसिंघ ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। जैसिंघ अब श्रीचंद सुंदरानी और अमर पारवानी के पैनल के प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। दरअसल, जय व्यापार और एकता पैनल के संयुक्त प्रत्याशी चेंबर का चुनाव लड़ेंगे। इस वजह से पहले निर्विरोध घोषणा की स्थिति बन रही थी, लेकिन अब ललित जैसिंघ ने भी दावेदारी पेश कर दी है। अगर जैसिंघ नाम वापस नहीं लेते हैं, तो चुनाव कराने की स्थिति आ सकती है। दैनिक भास्कर ने ललित जैसिंघ में पूछा कि, क्या आप संयुक्त पैनल के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जिस पर उन्होंने कहा कि, हां मैंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म खरीदा है। दोनों पैनल के खिलाफ इलेक्शन लड़ूंगा। ये प्रत्याशी हैं मैदान में इनमें ललित जैसिंघ को छोड़कर बाकी सभी जय व्यापार और एकता पैनल के संयुक्त प्रत्याशी हैं। अग्रवाल समाज ने साफ किया रुख 2 पैनल के संयुक्त प्रत्याशी के ऐलान के बाद अग्रवाल समाज में नाराजगी थी। सोमवार को देर शाम बैठक के बाद अग्रवाल समाज ने अपना रुख साफ किया है। पहले यह कहा जा रहा था कि, तय किए गए प्रत्याशियों में एक भी अग्रवाल समाज से नहीं है। इसलिए समाज में नाराजगी है। इसके बाद सोमवार देर शाम हुई बैठक के बाद अग्रवाल समाज ने संयुक्त उतारे गए प्रत्याशियों का समर्थन करने की बात कही है। चेंबर के पूर्व पदाधिकारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि, अग्रवाल समाज ने यह फैसला व्यापारी हित में लिया है। पारवानी ने चुनाव से खुद को रखा दूर अब तक अध्यक्ष रहे अमर पारवानी ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है। उन्होंने इसे अपना अंतिम फैसला बताते हुए एक लेटर जारी किया था। पारवानी ने कहा था कि, यह फैसला किसी व्यक्तिगत लाभ या हानि से परे व्यापारी समाज के हितों, संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। 21 मार्च तक सीन क्लियर होगा ——————————— चेंबर चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव…पारवानी-सुंदरानी वाले पैनल में समझौता:दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी को बनाया प्रत्याशी; निर्विरोध चुने जाने की स्थिति छत्तीसगढ़ चैंबर चुनाव को लेकर असमंजस के हालात बनते जा रहे हैं। पिछली बार के चुनाव में विरोधी पैनल अब एक साथ आ गए हैं। मौजूदा अध्यक्ष अमर पारवानी (जय व्यापार पैनल) और पिछले चुनावी में प्रतिद्वंदी रहे श्रीचंद सुंदरानी (एकता पैनल) वाले पैनल के बीच समझौता या कहा जाए गठबंधन हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here