छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी की आज आखिरी तारीख है। शाम तक उम्मीदवारों के पास समय है कि वो अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी। चुनाव चिन्ह जारी करना भी आज ही होगा। 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को मतगणना के साथ चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 कैंडिडेट हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया के दौरान कई झटके लगे। धमतरी में उनके मेयर कैंडिटेट विजय गोलछा और विश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। वहीं, 4 जगह वोटिंग से पहले ही 4 बीजेपी पार्षद भी जीत गए हैं। इसमें बिलासपुर और दुर्ग नगर निगम से 1-1 और कटघोरा नगर पालिका से ही 2 प्रत्याशियों को वॉकओवर मिल गया। यहां कांग्रेस बीजेपी के अलावा कोई और पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी नहीं उतरा था। 49 नगर पालिकाओं में भी होगी वोटिंग
49 नगर पलिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव होगा। बीजापुर, किरन्दुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पण्डरिया, कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरा-नवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर-हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं। 114 नगर पंचायतों में होगा चुनाव
114 नगर पंचायतों के लिए जहां वोटिंग होनी है , उसमें गीदम, बारसूर, दोरनापाल, बस्तर, फरसगांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, बोड़ला, पांडातराई, सहसपुर-लोहारा, पिपरिया, इंदौरी, धमधा, पाटन, उतई, डौंडी, डौंडीलोहारा, चिखलाकसा, गुरूर, अर्जुन्दा, गुंडरदेही, नवागढ़, साजा, बेरला, थानखम्हरिया शामिल है। इसी प्रकार देवकर, परपोड़ी, दाढ़ी, भिंभौरी, कुसमी, डोंगरगांव-छुरिया, लालबहादुर नगर, गण्डई, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, कुरूद में वोटिंग होगी। इसके अलावा मगरलोड, नगरी, भखारा, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, खरोरा, माना कैम्प, कुरा, चन्द्रखुरी, समोदा, राजिम, छुरा, फिगेंश्वर, कोपरा, देवभोग, कसडोल, पलारी, लवन, टुण्डा, रोहांसी, कोटा, बिल्हा, मल्हार, मरवाही, पथरिया शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा। सरगांव, बेरला, जरहागांव, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, किरोड़ीमल नगर, पुसौर, बलौदा, खरौद, शिवरीनाराण, सारागांव, नवागढ़, राहौद, पामगढ़, नरियरा, डभरा, जैजैपुर, नयाबाराद्वार, अड़भार, चन्द्रपुर, पाली, छुरीकला, सीतापुर, लखनपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, विश्रामपुर, प्रतापपुर, जरही, भटगांव, पटना, झगराखंड, खोंगापानी, नई लेदरी, जनकपुर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा और कुनकुरी में भी वोटिंग होगी। यहां उप-चुनाव होगा यहां 2026 में होगा चुनाव
प्रदेश में कुल 192 नगरीय निकाय है, जिनमें से 19 नगरीय निकायों में साल 2026 में चुनाव होना है। जिसमें 4 नगर निगम बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली शामिल है। इसी प्रकार 5 नगरपालिका परिषद, सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा, जामुल और खैरागढ़ शामिल है। इसी प्रकार 10 नगर पंचायत बम्हीनीडीह, प्रेमनगर, शिवनंदनपुर, पलारी, मारो, घुमका, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और नगर पंचायत भोपालपट्टनम शामिल है, जहां 2026 में मतदान कराया जाएगा। ………………………………. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से जुड़ी ये खबर पढ़ें… धमतरी के एक्सीडेंटल मेयर कैंडिडेट की कहानी:तिलक सोनकर बोले- प्रत्याशी के लिए केवल मैं ही ऑप्शन, अचानक मुझे रायपुर लाया गया नगरीय निकाय चुनाव के लिए धमतरी कांग्रेस से मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद से ही तिलक सोनकर को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। दरअसल, तिलक सोनकर ही ऐसे एक मात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने गोलछा के अलावा अपने नामांकन फॉर्म में कांग्रेस पार्टी का नाम लिखा है। पढ़ें पूरी खबर
