छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव, कांग्रेस-बीजेपी के 10 मेयर कैंडिडेट की प्रोफाइल:9 महिलाओं को टिकट, इनमें 4 प्रत्याशी 12वीं तो 9वीं और 7वीं पास 2 कैंडिडेट

0
115

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 5 महिलाओं को मौका दिया है। इनमें 4 प्रत्याशी 12वीं तो 9वीं और 7वीं पास 2 कैंडिडेट शामिल हैं। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है। बिलासपुर में कांग्रेस से प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में भाजपा से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा वहीं 15 फरवरी को नतीजे आएंगे। ग्राफिक्स के जरिए जानिए, 10 बीजेपी-कांग्रेस मेयर प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल- …………………………………. निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर से मीनल चौबे, बिलासपुर से पूजा विधानी मेयर कैंडिडेट:बीजेपी ने जारी की 10 नगर निगम, 47 नगर पालिका प्रत्याशियों की लिस्ट छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही 47 नगर पालिका प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here