छत्तीसगढ़ निगम-मंडल-आयोग की पहली लिस्ट में 16 नामों पर सहमति:इनमें म्हस्के, सिंहदेव, जूदेव सहित कई पदाधिकारी के नाम; दूसरी सूची निकाय चुनाव के बाद

0
125

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का भाजपा नेताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पदाधिकारियों में सहमति बन गई है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में लिस्ट जारी होगी। पहली लिस्ट में प्रवक्ता, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हैं। इनके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जारी है। निगम-मंडलों, बोर्ड और आयोग में नियुक्तियां दो चरणों में होगी। पहली लिस्ट में 16 नामों पर सहमति बनी है। ये लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। वहीं दूसरी लिस्ट नगरीय निकाय चुनाव के बाद आने की संभावना बीजेपी नेताओं ने जताई है। इन निगम-मंडलों में होगी पहले नियुक्ति विधानसभा-लोकसभा चुनाव की परफॉर्मेंस बनेगी आधार भाजपा नेताओं के अनुसार, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए फॉर्मेट तैयार किया गया है। इसमें दावेदार की परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान परफॉर्मेंस कैसा रहा? पार्टी ने जो काम और टारगेट दिया, उसमें कितना पूरा किया। कथित लिस्ट हो चुकी वायरल अगस्त में निगम-मंडल के अध्यक्ष पदों की एक लिस्ट वायरल हो चुकी है। इस वायरल लिस्ट को बीजेपी नेताओं ने फर्जी करार दिया था। ये लिस्ट सोशल मीडिया में बने बीजेपी के समर्पित समूह भाजपा महाभारत चक्रव्यूह में वायरल हुई थी। लिस्ट वायरल होने के बाद पार्टी नेता दबी जुबान में चर्चा कर रहे हैं कि इनमें से कुछ को मौका जरूर मिलेगा। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नेता भी लगा रहे जोर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बड़े नेताओं और पदाधिकारी भी साय सरकार में निगम-मंडलों और आयोग में पद पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। इसमें सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर और महासमुंद के नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। कांग्रेस की राह पर बीजेपी छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में निगम-मंडल की लिस्ट सरकार के कार्यकाल के एक साल बाद जारी हुई थी। इस सूची में कांग्रेस के 91 नेताओं के नाम थे। इसमें से 10 अध्यक्ष पद की नियुक्ति हुई थी। कांग्रेस की राह पर बीजेपी सरकार भी चलती दिख रही है। साय सरकार बने करीब 10 महीने हो गए हैं। लेकिन निगम-मंडल के अध्यक्ष पद और राजनैतिक नियुक्तियों पर लगातार लेट-लतीफी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here