छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल, 47 नए पदाधिकारी नियुक्त:8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री बनाए गए, किसे क्या जिम्मेदारी मिली देखिए लिस्ट

0
47

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। देखिए लिस्ट- अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे। बताया जा रहा है यह विस्तार भाजपा के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here