छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू:मुंगेली में 6659 में से 6570 छात्र हुए शामिल, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण रहा पहला दिन

0
44

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 का आज पहला दिन था। विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। मुंगेली जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर नकल रोकथाम के लिए पांच निरीक्षण दलों का गठन किया गया। डिप्टी कलेक्टर और नोडल अधिकारी अजय शतरंज ने मुंगेली शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. धृतलहरे ने जांच दल के साथ कंतेली, बरमपुर और स्वामी आत्मानंद दाऊ पारा मुंगेली स्कूल का दौरा किया। सुमन सिंह पैकरा के नेतृत्व में धरमपुरा, दशरंगपुर, जरहागांव, बिरकोना और कोना स्कूल की जांच की गई। सख्ती के कारण सामने नहीं आई नकल की घटना जिला परियोजना अधिकारी रामनाथ गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल 6659 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 6570 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। केवल 89 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। प्रशासन की सख्ती के कारण कोई नकल की घटना सामने नहीं आई। आगामी परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। इससे परीक्षा का संचालन पारदर्शी और निष्पक्ष बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here