मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत राज्य के 6, 412 से अधिक जोड़े सामूहिक विवाह करेंगे। मुख्य कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रातः 11 बजे से 1,316 जोड़ों का विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न होगा। कार्यक्रम में सीएम सहित अन्य मंत्री शामिल होकर जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
