28.5 C
Bhilai
Thursday, March 13, 2025

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड…सुबह 10 बजे से लगेंगे स्कूल:प्राइमरी-मिडिल स्कूल की क्लास 8 बजे से लगेगी; सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए आदेश

छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। ठंड बढ़ने के कारण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे। दो पाली में संचालित होने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। बता दें उत्तर से आ रही हवाओं के कारण पेंड्रा में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक में पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी। रायपुर में और कम होगा टेंपरेचर
रात के तापमान में करीब पांच डिग्री का अंतर आया है। माना में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ज्यादा गिरा है। सोमवार को रात का पारा 20 डिग्री था जो मंगलवार को 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम साफ होने और ठंडी हवा आने के कारण एक-दो दिनों में तापमान और गिर सकता है। आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिन का टेंपरेचर 28 डिग्री तक रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में भी गिरा पारा पहाड़ी क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम है। मैनपाट, अमरकंटक, जशपुर, चिल्फी और इस तरह के जंगल-पहाड़ों वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आउटर इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरने की वजह से सुबह धुंध छाने लगी है। सरगुजा में ऐसा रहा मौसम इस समय सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। मंगलवार को सरगुजा में 9.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सूरजपुर में 11.4 डिग्री टेंपरेचर रहा। कोरिया में 11.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बस्तर में ऐसा रहा रात का पारा यहां रात का तापमान सामान्य से कम है। बस्तर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नारायणपुर में 14.3 डिग्री रहा। वहीं दंतेवाड़ा में 17.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा । ………………………. स्कूलों की टाइमिंग को लेकर ये खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड…सुबह 9 बजे से लगेंगे स्कूल:बलरामपुर, मनेंद्रगढ़ में दो शिफ्ट में लगेगी पहली से 12वीं तक की क्लास; आदेश जारी सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। दोनों जिले में पहली से 12वीं तक की क्लास अब दो शिफ्ट में लगेगी। मनेन्द्रगढ़ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर 27 नवंबर से जिले के सभी स्कूल दो पालियों में संचालित किए जाएंगे। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles