छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता:अधिकारी-कर्मचारियों को अब 55% DA मिलेगा; 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा

0
44

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सीएम साय ने कहा कि हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। इसे देखते हुए हमने भी महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। बजट में 53 प्रतिशत किया गया था DA इससे पहले राज्य सरकार ने 3 मार्च को विधानसभा में साल 2025-26 के वार्षिक बजट में 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत कर दिया गया था। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी हुई थी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में शुरू हुआ था। खबर अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here