छत्तीसगढ़ में तीन सड़क हादसे…5 मौत:कार-बाइक की टक्कर, दंपती की गई जान; महासमुंद में एक ही बाइक में सवार थे 4 युवक

0
13

छत्तीसगढ़ में शनिवार को तीन अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने 5 लोगों की जान ले ली। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130C पर हुआ, जबकि दूसरा महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में सामने आया। वहीं, सूरजपुर में ओवरटेक को​शिश में बाइक सवार तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया और मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। गरियाबंद हादसे में पुलिस कार चालक को हिरासत में ले लिया है। विस्तार से जानिए तीनों हादसे के बारे में- नेशनल हाईवे पर दंपती की मौत गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130C पर तौरंगा मोड़ पर कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राधेश्याम नायक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी कामा बाई को गंभीर हालत में मैनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रायपुर से 5 लोग कार में सवार होकर गोहरापदर में आयोजित गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान देवभोग की ओर से आ रहे जाड़ापदर निवासी राधेश्याम नायक अपनी पत्नी कामा बाई के साथ बाइक पर देवभोग की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मैनपुर एसडीओपी विकास पाटले ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चार युवक सवार बाइक बिजली के खंभे से टकराई: दो की मौत, दो घायल वहीं, महासमुंद जिले के सरायपाली में शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। शीतला मंदिर के पास एक ही बाइक पर सवार चार युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बेलमुंडी गांव के किशन भोई (20 साल) और अनीश बांक (20 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष बांक (22) और गोपाल कोड़ाकू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि चारों युवक एचएफ डीलक्स बाइक (नंबर CG-06 GB 7691) पर सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवकों की तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूरजपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल तीसरा सड़क हादसा सूरजपुर में हुआ। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा की है। यहां भैयाथान की ओर से आ रही कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की ​शिनाख्त में जुटी हुई है। …………………………………………………. क्राइम से जुड़ी से ये खबर भी पढ़ें रायपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 की मौत:टोल से बचने ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा; राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here