छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में युवक ने अपने भाई और भाभी पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, देवर को शक था कि उसकी भाभी ने पत्नी को उसके खिलाफ भड़काया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बड़े बोदला गांव निवासी नीलू मंडावी का पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके चली गई। इसी बात से युवक काफी खफा था। घर नहीं आ रही थी पत्नी जब नीलू मंडावी ने अपनी पत्नी से घर लौटने कहा, तो उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद 20 नवंबर को वो रात में अपने घर गया। जहां इसी बात को लेकर उसका भाई-भाभी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नीलू ने गुस्से में घर पर रखे हथौड़े से पहले भाभी पर हमला किया, फिर भाई को मार दिया। हत्या के बाद फरार हो गया था आरोपी हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे थे। तब तक आरोपी घर से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गांव के नजदीक एक ठिकाने से 22 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। ——————— इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बलरामपुर ट्रिपल मर्डर…मां-बेटी दोनों का था लव अफेयर: मोख्तार और आरिफ ने कुल्हाड़ी-चाकू से मारा, गर्लफ्रेंड पर दूसरे लड़कों से संबंध का था शक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मां, बेटी और बेटे की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी मोख्तार का झाड़-फूंक को लेकर उस परिवार में आना जाना था। इसी दौरान उसका महिला से प्रेम संबंध बन गया। वहीं आरोपी के भाई आरिफ का महिला की बेटी से प्रेम संबंध था। यहां पढ़ें पूरी खबर…