छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में DRG का एक जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि जंगल में दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।मामला सोनपुर और कोहकामेटा बॉर्डर का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान का नाम बीरेंद्र कुमार सोरी है, जो है हेड कॉन्स्टेबल के पोस्ट पर तैनात थे। 3 दिन पहले 7 नक्सलियों को किया था ढेर 3 दिन पहले भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। इसी हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर दौरे पर आने वाले हैं। मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर, डिविजनल कमेटी मेंबर, एरिया कमेटी मेंबर और पार्टी के 2 सदस्य शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। प्रदेश में इस साल 207 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे के पहले नक्सल ऑपरेशन तेज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिसंबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। बस्तर में ओलिंपिक खेल कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से अमित शाह नक्सलवाद खात्मे की रणनीति को लेकर मीटिंग करेंगे। उससे पहले जवानों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। खबर लगातार अपडेट की जा ही है…
