छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना घोटाले में तीन पटवारियों की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद पूर्व एसडीएम निर्भय साहू, आरआई रोशनलाल वर्मा, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण और पटवारी जितेंद्र साहू फरार हो गए हैं। ईओडब्ल्यू व एसीबी की टीम इनकी तलाश कर रही है।
