प्रदेश में अब महतारी सदनों का निर्माण ग्राम पंचायतें करेंगी। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण और पंचायतों को अधिक अधिकार देने की दिशा में राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर महतारी सदनों के निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
