छत्तीसगढ़ के ग्रामीण सूदूर इलाकों को मुख्य शहरों से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 200 बसों का संचालन किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 से इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में इस योजना के तहत 57 बसें संचालित हैं।
