छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में फोर्स-माओवादी आमने-सामने, दोनों तरफ से फायरिंग

0
42

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर के IG सुंदरराज पी ने की है, लेकिन नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नेशनल पार्क एरिया इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here