छत्तीसगढ़ में मोन्था का असर खत्म, आज से ठंड बढ़ेगी:रात को पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा, अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं

0
16

चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है, जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। आज कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्योत्सव में बारिश नहीं बनी बाधा शनिवार को मौसम सामान्य रहा। आसमान में सिर्फ हल्के बादल रहे। राज्योत्सव मना रही राजधानी समेत प्रदेश में बारिश से कार्यक्रमों में कहीं पर भी बाधा जैसी स्थिति नहीं रही। शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। यह नार्मल से 3 ज्यादा है। बिलासपुर में 23.7 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 4.3 अधिक रहा। इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सभी सामान्य से ज्यादा है। कवर्धा में किसानों को हुआ नुकसान इससे पहले प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में चक्रवात मोन्था के कारण रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार को कवर्धा में पानी बरसा, जिससे खेतों में पहले से कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। नुकसान देखकर किसान खेत में ही टूट गया और गिर पड़ा। वहीं बस्तर में भी कहीं खड़ी फसल झुक गई तो कहीं कट चुके धान की बोरियां और ढेर खेतों में भीग कर सड़ने लगे हैं। कोंडागांव में पुलिया धंस गई कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से ‘बड़को नाला पुलिया’ धंस गई। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। लगातार बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और पानी का दबाव बढ़ने से उसका बाकी का हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है। इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। ये औसत से 59 फीसदी ज्यादा है। …………………………….. मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बारिश से कटी फसल बर्बाद देख गिर पड़ा किसान: कवर्धा में खेतों में भरा पानी, मोन्था कमजोर पड़ने से आज से मौसम सामान्य होगा;तापमान चढ़ेगा छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में चक्रवात मोन्था के कारण रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार को कवर्धा में पानी बरसा, जिससे खेतों में पहले से कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। नुकसान देखकर किसान खेत में ही टूट गया और गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here