छत्तीसगढ़ में 10-15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:सुकमा में चल रही मुठभेड़, कोर इलाके में घुसे DRG-CRPF के जवान

0
31

छत्तीसगढ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने मौके से इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। 20 मार्च: राज्य में दो मुठभेड़, 30 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें 30 नक्सली मारे गए हैं। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। इधर, तीसरी नक्सल घटना नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई। यहां थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हो गए। पूरी खबर पढ़ें… शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंच से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह की इस डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। —————————————- नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 9 साल के बच्चे-बच्चियों को हथियार पकड़ा रहे नक्सली: 130 लड़के-लड़कियां सीख रहे स्नाइपर चलाना, बम बनाना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें… राशन का इंतजार कर रहे थे…मिलते ही ठिकाना बदलते:सरेंडर-नक्सली के इनपुट से मारे गए 26 नक्सली, ग्रामीण बोले-फायरिंग सुनकर हम घरों में छिपे थे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर नक्सली राशन के लिए इंतजार कर रहे थे। नक्सलियों को राशन मिल जाता तो ठिकाना बदल देते, लेकिन सरेंडर नक्सली दिनेश का इनपुट एकदम सटीक निकला। ठिकाना बदलने से पहले जवानों ने नक्सलियों को 3 लेयर में घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here