छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे..8 की मौत:रायपुर में डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई कार; 5 की गई जान; JCB से निकालने पड़े शव

0
33

रायपुर में ट्रक और एक्सयूवी के बीच में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। फिलहाल मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल तैनात है। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। वहीं, नारायणपुर जिले में सड़क के गड्ढों से ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायल हैं। घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष है। रायपुर हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें नारायणपुर में सड़क के गड्ढे बने 3 लोगों की मौत की वजह जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार की देर रात हुआ है। नारायणपुर जिले के कोडोली ग्राम पंचायत के इरपानार के 16 ग्रामीण ओरछा राशन लेने गए थे। राशन लेकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी बीच मढ़ोनार के पास ट्रैक्टर अनकंट्रोल होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली में सवार ग्रामीण काफी दूर तक फेंका गए। इनमें एक महिला और एक पुरुष ट्रॉली के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं। इनमें 5 महिला, 6 पुरुष और 1 बच्ची शामिल है। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रॉली के नीचे दबे 3 ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। वहीं 12 ग्रामीणों को छोटे डोंगर के अस्पताल लाया गया। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय प्रशासन से बात कर तत्काल सहायता करने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। खबर अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here