बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में सात साल की बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, फिर कार में सवार युवक और महिला घायल बच्ची को उठाकर ले गए। 15 घंटे बाद भी बच्ची का पता नहीं चला है। घटना की जानकारी के बाद एसडीओपी और थाना साथ पुलिस टीम ने खोजबीन की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला है।
