छत्तीसगढ़ में 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर:अंकिता शर्मा समेत 4 जिलों के SP बदले, मोहित गर्ग मुख्यालय भेजे गए; चंद्रमोहन बने दमकल-नगर-सेना के डायरेक्टर

0
9

छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से DIG पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी IPS चंद्रमोहन सिंह को दमकल-नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है। अंकिता शर्मा को अब राजनांदगांव की जिम्मेदारी इसी तरह से सक्ती जिले की SP अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले का SP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज चंद्रा अब कोंडागांव जिले के नए SP होंगे। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को भेजें। 30 सितंबर को हुआ था IAS अफसरों का ट्रांसफर इससे पहले 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल किया गया था। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए। वहीं पी.दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए। उनकी जगह पर डॉ रोहित यादव की एंट्री हुई। जारी आदेश के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया। ……………………………….. ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… मुख्य-सचिव बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS को नई जिम्मेदारी: राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव; पी. दयानंद DPR से बाहर, रोहित यादव की एंट्री आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार उनको सौंपा गया है। वहीं, सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here