अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा और रायगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से अब होटल-ढाबों में लकड़ी और कोयले की डिमांड बढ़ गई है। बिलासपुर में कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर किया प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि स्थिति सामान्य है। अभी पर्याप्त स्टॉक है। अलग-अलग जिलों में सिलेंडर को लेकर हालात जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
