जिले के परासिया विकासखंड स्थित चांदामेटा सिविल अस्पताल में गंभीर मामला सामने आया है। यहां प्रसव के दौरान डॉक्टर और नर्स की लापरवाही के चलते प्रसूता देविका साहू के शरीर के अंदर कथित तौर पर कपड़ा छूट गया। इस लापरवाही से फैले गंभीर संक्रमण के कारण महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
