छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहित साहू ने रविवार को आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि फिनाइल पी लिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक मोहित साहू के खिलाफ 24 जनवरी को उनकी गर्लफ्रेंड शशि वर्मा ने FIR दर्ज कराई है। शिकायत के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने घातक कदम उठाया है।बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मोहित साहू घर पर अकेले थे। पहले ये 3 तस्वीरें देखिए… मोहित साहू पर गर्लफ्रेंड से मारपीट का आरोप दरअसल, मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड को जमकर लकड़ी से जमकर पीटा। सिर फोड़ा, चेहरे पर कैंची से अटैक किया। पीड़िता के सिर, हाथ-पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पीड़िता का आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद मोहित साहू ने MP के उज्जैन में मंदिर में मंगलसूत्र पहनाकर उससे शादी की। इसके बाद रायपुर लौटकर उसे फ्लैट में अपने साथ रखा। किसी से मिलने-जुलने नहीं देता था। बाहर जाने से भी रोकता था। फोन पर बात करने पर मारपीट की। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए मारपीट और विवाद की पूरी कहानी दरअसल, 22 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे के करीब शशि वर्मा (24) अपनी दीदी पुष्पा सिंह ठाकुर से बात कर रही थी। इस दौरान मोहित साहू दरवाजा तोड़कर घर में घुसा। शशि को लकड़ी के डंडे से जमकर पीटा। कैंची से चेहरे पर हमला किया। सिर, हाथ-पैर और पूरे शरीर में चोटें आईं। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। मोहित और शशि के बीच मारपीट की घटना को मोबाइल पर पुष्पा ने सुन लिया। इसके बाद मुंह बोले भाई शेख ईशान को फ्लैट पर भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही शेख ईशान मौके पर कॉलोनी की गार्ड के साथ पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी इसके बाद शेख ईशान और कॉलोनी की गार्ड ने मारपीट करने से रोका। वहीं स्थिति बिगड़ते देख फिल्म निर्माता मोहित साहू ने सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी, ताकि मामला बाहर न जाए, लेकिन शशि की हालत को देखकर शेख ईशान पुरानी बस्ती थाना लेकर गया। इस दौरान शशि ने मोहित साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार (23 जनवरी) को उसे डिस्चार्ज किया गया। शशि वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ शनिवार को FIR दर्ज की है। अब पढ़िए पीड़िता शशि वर्मा और मोहित साहू की कहानी पीड़िता शशि वर्मा ने पुलिस से बताया कि बलौदाबाजार की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में रायपुर के भाठागांव स्थित सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में रहती है। वह पहले फिल्मों में काम करती थी। अक्टूबर-नवंबर 2024 में मोहित साहू को फिल्म में एक्ट्रेस की जरूरत थी। पीड़िता ने बताया कि उस समय शशि एननाही फिल्म प्रोडक्शन गई थी। मूवी साइन की और एग्रीमेंट हुआ। इसके बाद मोहित ने शशि और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। शशि ने मोहित से पूछा कि वो क्या चाहता है। तब मोहित ने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है और शादी करता चाहता है। उज्जैन के मंदिर में मंगलसूत्र पहनाकर पत्नी बनाया इस दौरान शशि ने कहा, वो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद मोहित नहीं माना। 29 दिसंबर 2025 को मोहित साहू उसे उज्जैन ले गया। मंदिर में मंगलसूत्र पहनाकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसके बाद दोनों रायपुर लौट आए और एक ही फ्लैट में रहने लगे। शशि ने बताया कि मोहित उसे किसी से मिलने-जुलने और बाहर जाने से रोकता था। शशि ने पूछा वो मुझे ऐसे क्यों रखना चाहता है। इस पर मोहित ने कहा, रिश्ते को नजर लग जाती है। उसके बाद से शशि कमरे को अंदर से बंदकर रह रही थी। पुरानी बस्ती पुलिस ने क्या कहा पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शीलआदित्य सिंह ने बताया कि युवती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है। युवती ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत की थी। लिखित शिकायत के बाद आरोपी मोहित के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी फिल्म निर्माता मोहित साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ……………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छॉलीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड को पीटा…VIDEO:लहूलुहान हालत में थाने पहुंची युवती; बोली- उज्जैन ले जाकर शादी की, अब मुकरा छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के फिल्म निर्माता और डायरेक्टर मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट की है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उज्जैन ले जाकर उससे विवाह किया, लेकिन बाद में अपनी दूसरी शादी होने की बात कहकर मुकर गया। पढ़ें पूरी खबर…
