Harda News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मांदला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने बड़े भाई को मोबाइल दिया था, जिसे वापस मांगने पर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया और डंडे से पिटाई कर दी, जिससे छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
