सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) बिलासपुर के एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में प्रोग्राम ऑफिसर सहित 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल, सीयू ने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक एनएसएस शिविर कोटा के शिवतराई में आयोजित हुआ था। आरोप है कि कैंप के प्रोग्राम अफसर डॉ. बसंत कुमार ने सभी छात्रों को बुलवाया और नमाज पढ़वाई। छात्रों ने आरोप लगाया था कि उनको मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट कराने तरीका अपनाया गया था। इस बहाने उनका ब्रेनवॉश भी किया गया। विरोध करने पर सर्टिफिकेट नहीं देने की चेतावनी भी दी गई। कोनी टीआई लखेश्वर केंवट के अनुसार मामले में प्रो. दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
