मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में प्रसाद स्वरूप चढ़ाई गई मिठाई खाने से परिवार के 19 लोग बीमार हो गए। इनमें नागपुर में इलाजरत 45 वर्षीय प्रोफेसर इंद्रपाल पटेल की रविवार को मौत हो गई। जबकि सात लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
