बरगी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब मिंटू अग्रवाल के सामने उनकी दुकान पर बुलडोजर चला तो उन्हें गहरा सदमा लगा और वे वहीं गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन अपनी कार्रवाई में इतना मशगूल था कि किसी अधिकारी ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। अंततः ग्रामीणों ने निजी वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
