रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में देर रात एक मामूली सड़क दुर्घटना ने खौफनाक रूप ले लिया। दुर्गा मंदिर के पास क्रेटा कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 34 वर्षीय युवक एकांश साहू की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।
