टॉप न्यूज़ जबलपुर में अनजान युवती से दोस्ती डॉक्टर को पड़ी भारी, लाभ का झांसा देकर 24 लाख ठगे By Krishna - April 27, 2025 0 24 FacebookTwitterPinterestWhatsApp बाजनामठ निवासी डॉ. अनुज प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के शिकार हो गए। अनजान युवती ने निवेश के नाम पर उनसे 24.28 लाख रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने जब रकम वापस मांगी तो टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए। आखिरकार एफआईआर कराई गई।